सुखबीर के मुकाबले दूसरे स्थान पर रहे भगवंत मान ने चुनाव के बाद नहीं दिखाया हलके में मुंह
चुनाव प्रचार में लगाए गए फ्लेक्स बोर्डो के लाखों बकाया, मोबाइल भी आ रहा बंद
जलालाबाद
पंजाब में आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक को जलालाबाद से सुखबीर बादल व कांग्रेस के बेअंत सिंह परिवार से संबंधित सांसद रवनीत बिट्टू के बजाय भगवंत मान को वोट डाल कर क्या 56 हजार जलालाबादियों ने गलती कर ली, जो चुनाव के बाद उन्होंने हलका वासियों के सुख दुख में शामिल होना तो दूर अपने मतदाताओं को शक्ल तक नहीं दिखाई? उनके इस तरह के रवैए से क्षेत्र में उनको वोट देने वाले मतदाता ही नहीं बल्कि पार्टी कार्यकर्ता भी परेशान हैं।
गौरतलब है कि भगवंत मान शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरकर उन्हें कड़ी चुनौती दी, लेकिन वह साढ़े 18 हजार मतों से पराजित रहे। हालांकि उनको जीत हासिल नहीं हुई लेकिन 56 हजार मत लेकर वह दूसरे स्थान पर रहे। चुनाव के बाद लोगों के सुख दुख में शरीक होना तो दूर वह तो हलके में उन्हें वोट देने वाले 56 हजार मतदाताओं का आभार तक जताने नहीं आए। दूसरी तरफ चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी सुखबीर सिंह बादल ही नहीं बल्कि तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के रवनीत बिट्ट ने भी हलके का दौरा कर लोगों का आभार जता दिया है, लेकिन भगवंत मान हलके से गायब हैं। भगवंत मान का इस तरह से हलके में से गायब रहने से लोगों में उनके प्रति रोष व्याप्त है तथा लोग सोचने को मजबूर हैं कि कहीं उन्होंने भगवंत मान को वोट देकर कोई गलती तो नहीं की? कुछेक पार्टी कार्यकर्ताओं ने तो भगवंत मान के स्टाइल में ही सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर अपना गुस्सा जताया है। यही नहीं पता चला है कि चुनाव प्रचार के लिए लगाए फ्लेक्स का भी बकाया अभी फ्लेक्स वालों को नहीं मिल पाया है। उधर भगवंत मान को फोन करने पर उनके नंबर भी बंद आ रहे हैं।

Post a Comment