मुंबई।
जाने माने फिल्म अभिनेता एवं सांसद विनोद खन्ना का वीरवार को दोपहर के समय मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। करीब 70 वर्षीय विनोद खन्ना पिछले काफी समय से बीमार चले आ रहे थे तथा मुंबई के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। अमर अकबर एंथोनी, कुर्बानी, दयावान व चांदनी सहित विनोद खन्ना ने करीब डेढ़ सौ फिल्में की तथा हाल ही में उनकी बेहद बीमार हालत में एक तस्वीर भी वायरल हुई थी।

"> वायरल हुई तस्वीर मे वह काफी बीमार दिख रहे थे लेकिन परिवार के लोगों ने बताया था कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। हालांकि उस समय उनकी हालत स्थिर थी, लेकिन वीरवार को दोपहर के समय उन्होंने मुंबई के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। विनोद खन्ना पंजाब के गुरुदास पुर से सांसद भी रहे थे।
Post a Comment