लुधियाना।
महर्षि वाल्मीकि जी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लुधियाना जिला अदालत ने अभिनेत्री राखी सावंत के गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे, जिसके चलते उक्त अभिनेत्री राखी सावंत की गिरफ्तारी के लिए लुधियाना पुलिस का दो-सदस्यीय एक दल मुंबई के लिए रवाना हो गया है। जानकारी के अनुसार राखी सावंत ने पिछले साल एक निजी टेलीविजन चैनल पर प्रसारित कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मिकी जी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद वाल्मीकि समुदाय के लोग भडक़ गए थे। उनका कहना था कि इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस मामले में अदालत द्वारा बार-बार सम्मन भेजे जाने के बावजूद राखी सावंत के अदालत में पेश नहीं होने के बाद अदालत ने पिछले दिनों उसके गिर$फ्तारी वारंट जारी कर दिए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लुधियाना पुलिस का दो-सदस्यीय दल गिरफ्तारी वारंट के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गया है।

Post a Comment