मानसा
संगीत सदन मानसा में राजविंदर सिंह की अध्यक्षता में संगीत, तबला वादक व डांस टीचर्स की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की संगीत व कला जगत से जुड़ी जानी मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। बैठक में नृत्य या भंगड़ा क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले कलाकार को भंगड़ा उस्ताद स्व. मनोहर दीपक अवार्ड तथा संगीत के क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त करने वाले कलाकार को संगीत उस्ताद स्व. आत्मप्रकाश शर्मा अवार्ड से सम्मानित करने का फैसला लिया गया।इसी के तहत मानसा के संगीत जगत में जानी मानी हस्ती बलजिन्दर संगीला को उनकी ओर से से रिलीज किए गए गीत Þ रब्ब आपे राजी हो जूगा Þ के लिए संगीत उस्ताद स्व. आत्म प्रकाश शर्मा अवार्ड से नवाजा गया।
इस दौरान यह भी फैसला लिया गया कि सोसायटी रजिस्टर्ड करवाने के साथ संगीत व कला जगत की संयुक्त समस्याओं एवं मसलों को लेकर राज्य के नवनियुक्त मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। अंत में राजविंदर सिंह ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बैठक में सोसायटी के सरपरस्त वेद प्रकाश अरोड़ा, सचिव रमाकांत शर्मा, उप सचिव मनोज (रिंकू) भी मौजूद थे।
Post a Comment