नई दिल्ली। पिछले दो महीने से चल रहे डोकलाम विवाद को भूलते हुए अब भारत व चीन दोनों देशों ने एक बड़ा फैसला लिया है। भारत और चीन की सेना ने डोकलाम से पीछे हटने का फैसला लिया है। आज विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी कर उसमें यह बात कही गई है। बयान के मुताबिक, दोनों देशों ने इस मुद्दे पर लगातार बात की है, जिसके बाद इस पर फैसला लिया गया है। विवाद के बाद भी पिछले कई दिनों से दोनों देशों के बीच इस मुद्दे को सुलझाने पर बात चल रही थी। दोनों देश की सेना अब धीरे-धीरे अपनी सेना हटाएगी। फिलहाल ये साफ नहीं है कि कौन-से देश की सेना पहले विवादित जगह से हटेगी।

Post a Comment