रायपुर। राजधानी से सटे धरसीवां इलाके के उपरवारा में आज एक महिला की घर में ही दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि उसके पति ने ही उसकी हत्या की होगी।
शादी से पहले दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने ही चरित्र आशंका को लेकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।
Post a Comment