श्रीगंगानगर
जिले के रायसिंहनगर कस्बे में 14 वर्षीय एक किशोरी, जो कि 9वीं में पढ़ती है के साथ कस्बे के एक युवक द्वारा रात के समय घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस युवक के दो साथियों पर इस किशोरी से स्कूल या बाजार आते-जाते रास्ते में छेडख़ानी करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार कस्बे में वार्ड नं. 13 के निवासी एक परिवार की महिला द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर लक्की मेहरा, अवतार तथा विक्रम पर धारा 376 और पोक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि यह तीनों जने उसकी पुत्री को स्कूल आते-जाते या फिर कस्बे में कहीं ओर आने-जाने के दौरान उसका पीछा करते हैं। उसके साथ छेडख़ानी करते हैं। विगत 23 सितम्बर की रात लगभग 12 बजे लक्की मेहरा उनके घर में घुस आया। उसकी पुत्री से दुष्कर्म कर भाग गया। यह भी आरोप है कि इन युवकों ने इस किशेारी की कोई अश्लील मूवी बना रखी है। इसके अलावा आरोप है कि इस किशोरी को नशे की गोलियां खिलाकर उसे दुष्कर्म का शिकार बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल चैकअप करवाया जा रहा है। दूसरी ओर युवकों के धरपकड़ की कार्रवाई आरम्भ कर दी गई है।

Post a Comment