घड़साना
एक युवती ने अपने मकान मालिक युवक पर घर में अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। नई मण्डी घड़साना की एक कॉलोनी में हुई इस घटना का मामला पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार यह पीडि़ता सोमवार शाम को अपनी एक सहेली के साथ थाने में आई। रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसने सखी रोड पर रहने वाले जसपाल सिंह पुत्र निशान सिंह बराड़ की घड़साना में स्थित कोठी के दो कमरे विगत जुलाई माह मेें रहने के लिए किराये पर लिये थे। उसने छह महीने का किराया अग्रिम दे दिया था। उसका पति ट्रक ड्राइवर है, जो ज्यादातर बाहर ही रहता है। विगत 27 सितम्बर की दोपहर लगभग 11 बजे वह घर पर अकेली थी। बच्चे स्कूल गये हुए थे। बकौल पुलिस पीडि़ता का आरोप है कि अचानक ही जसपाल सिंह वहां आ गया। उस समय वह बाथरूम में नहाने के लिए जा रही थी। जसपाल ने उसे अचानक आकर पकड़ लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीडि़ता के अनुसार उसने शोर भी मचाया, लेकिन दोपहर का समय होने के कारण कोई सुन नहीं पाया। बाद में उसने अपनी सहेली को यह सारी घटना बताई। पुलिस के अनुसार धारा 376 में मामला दर्ज किया गया है। आज पीडि़ता का मेडिकल चैकअप करवाया गया। इस बीच पता चला है कि यह मामला दर्ज होने की भनक पाकर आरोपित गायब हो गया है।

Post a Comment