शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री
सुखबीर सिंह बादल ने जिला जत्थेदारों का ऐलान करते हुए विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी को जिला श्री मुक्तसर साहिब देहाती का अध्यक्ष घोषित किया है। इसके अलावा अजीत सिंह कोहाड़ जलंधर देहाती, सिकंदर सिंह मलूका जिला बठिंडा देहाती, सुरजीत सिंह रखरा पटियाला देहाती, संता सिंह उमैदपुर को खन्ना, दर्शन सिंह शिवालिक को जगराओ, रणजीत सिंह ढिल्लो को लुधियाना शहरी का प्रधान नियुक्त किया गया। जबकि वीर सिंह लोपोके को अमृतसर देहाती, गुरप्रताप सिंह टिक्का को अमृतसर शहरी, प्रो. विरसा सिंह वलटोहा तरनतारन देहाती, स्वर्ण सिंह चनारथल फतेहगढ़ देहाती, मनतार सिंह बराड़ फरीदकोट देहाती, सतीश ग्रोवर फरीदकोट शहरी, अवतार सिंह जीरा फिरोजपुर देहाती, सुरिंदर सिंह ठेकेदार होशियारपुर देहाती, गुरमेल सिंह मानसा देहाती, प्रेम कुमार अरोड़ा मानसा शहरी, तीर्थ सिंह माहला मोगा देहाती, बाल कृष्ण बाली मोगा शहरी तथा अशोक अनेजा फाजिल्का शहरी के अध्यक्ष होंगे। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जल्द ही शेष जत्थेबंदी का ऐलान भी जल्द होगा।
Post a Comment