कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में शाम 5:20 बजे ली अंतिम सांस
मुंबई:अपने समय के दिग्गज व जानेमाने फिल्म अभिनेता शशि कपूर का निधन हो गया। करीब 79 वर्षीय शशि कपूर ने कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में सोमवार की शाम को आखिरी सांस ली। वह पिछले करीब तीन सप्ताह से अधिक बीमार थे।
उन्होंने अभिनेता रणधीर कपूर ने खबर की पुष्टि की। उनको पिछले कई वर्षों से किडनी से जुड़ी समस्या थी। वह कई वर्षों से डायलिसिस करा रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा, अंतिम संस्कार कहां होगा यह तय नहीं है। कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल के डॉक्टर रामनारायण ने बताया, शशि कपूर का चार दिसंबर की शाम 5:20 बजे निधन हो गया।
हिन्दी फिल्म और थियेटर जगत के शुरुआती स्टार पृथ्वीराज कपूर के घर 18 मार्च, 1938 को जन्में शशि कपूर ने चार वर्ष की आयु से अपने पिता द्वारा निर्मित और निर्देशित नाटकों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने 1970 और 1980 के दशक में रोमांटिक आइकन के रूप में पहचान बनाई थी। रणधीर कपूर ने बताया कि हां उनका निधन हो गया। करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान के अलावा अभिषेक बच्चन सहित कई सिने स्टारों का शशि कपूर के घर पहुंचने का सिलसिला जारी हैं।