बठिंडा
दिन ब दिन गर्मी विकराल होती जा रही है। गर्मी के कारण ही बेहोश
हुए तीन लोगों में से एक की जान चली गई। अब तक गर्मी की अधिकता ने बठिंडा में ही
छह जानें लील ली हैं।
जानकारी के अनुसार परसराम नगर के गोपाल नगर में सड़क पर एक अज्ञात
युवक गर्मी से बेहोश हो गया था। इसकी सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा
जनसेवा की लाइफ सेविग टीम के सदस्य संदीप गिल व गौतम गोयल ने सड़क पर पड़े अज्ञात
युवक को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया। चार घंटे के बाद युवक
ने दम तोड़ गया। सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि पड़ रही भयंकर गर्मी के कारण
अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा गर्मी से दो व्यक्तियों को
दस्त व उल्टियां लग गई। इसके तहत स्टेशन पर एक बेसहारा बलवीर सिंह पुत्र मिलखी
सिंह निवासी मुक्तसर व एक अन्य युवक राकेश कुमार की गर्मी कारण स्थिति गंभीर हो गई
थी। सहारा जनसेवा की टीम के सदस्य संदीप गिल व गौतम गोयल ने दोनों को एम्बुलेंस
द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचाया।
Post a Comment