मोहाली (चंडीगढ़)
रैप गायक यो-यो हनी सिंह मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ वूमेन कमीशन के आदेश पर मोहाली के माटौर थाने में मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ यह मामला उनके नए गाने मखना में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक और अशिष्ट शब्दों के प्रयोग के आरोप में दर्ज किया गया है।
पता चला है कि उनके साथ मखना म्यूजिक एलबम के प्रोड्यूसर भूषण कुमार के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। नए एलबम 'मखना' में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक व भद्दी शब्दावली के कारण हनी सिंह विवादों में घिर गया है। हनी सिंह के साथ गायिका नेहा कक्कड़ के खिलाफ भी इस मामले में लपेटे में आ सकती हैं। हनी सिंह के खिलाफ मंगलवार को पंजाब वूमेन कमीशन के आदेश पर मोहाली के थाना माटौर में महिलाओं को बदनाम करने व उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने के आरोप के अंतर्गत भादसं की धारा 294 व 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Post a Comment