होशियारपुर - 14 नवंबर, 2019: संत निरंकारी मिशन द्वारा निर्मित होने वाले अस्पताल ’संत निरंकारी हैल्थ सिटी’ के निर्माण कार्य का विधिवत रूप से शुभारंभ आज दिल्ली में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने अपने कर कमलों से किया। इस अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने अपने आर्शीवचनों में फरमाया कि इस हैल्थ सिटी का निर्माण निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की योजना अनुसार विधिवत प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा कर्तव्य है कि शरीर की देखभाल करनी है।
शरीर का इलाज इसको ठीक रखने के लिए करना है। जैसे तंदुरुस्त मन दुरुस्त। यहां आने वाला हर कोई कहीं से भी आए उसको अच्छी सेहत और वैलनेस मिले। यह जो सेवा कार्य प्रारंभ हो रहा है यह केवल प्रोजेक्ट के रूप में ना होकर सेवा के रूप में हो। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज सुदीक्षा जी महाराज ने आर्शीवाद देते हुए सारी संगत को अस्पताल बनाने वाली परियोजना टीम को और इसमें योगदान करने वाले सभी सदस्यों को बधाई दी और साथ ही आर्शीवाद दिया। इस परियोजना पूरी कर बाबा हरदेव सिंह जी का सपना साकार करना है।
इस परियोजना को पूरा करने में सभी ने सेवा भाव से जुडक़र इस परियोजना को पूरा करना है। उन्होंने आर्शीवाद दिया कि यह परियोजना सभी के तालमेल से बहुत अच्छी तरह पूरी होगी।
इस अवसर पर निरंकारी मंडल के महासचिव ब्रिगेडियर पी.एस. चीमा (रिटायर्ड) ने इस हैल्थ सिटी की परियोजना के बारे मे विस्तृत विवरण दिया। 23 फरवरी 2015 को अमल में लाने के लिए प्रयास शुरू किए गए थे, अब इस परियोजना की आवश्यक अनुमतिया प्राप्त कर ली गई हैं। इसके साथ ही संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की कार्यकारी अध्यक्ष बहन बिंदिया छाबड़ा ने कहा कि बाबा जी की सोच व ध्यान को पूरा करना है। जहां शरीर को निरोगी रखना है वही मानव जीवन का भी उत्थान करना है।
इस अवसर पर हैल्थ सिटी से जुड़े सभी महानुभाव, संत निरंकारी मंडल की कायज़्कारिणी के सभी सदस्य, केंद्रीय योजना तथा सलाहकार बोर्ड के सभी सदस्य, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यगण, गणमान्य व्यक्ति और साथ संगत के संत उपस्थित रहे।
Post a Comment