चंडीगढ़: पंजाब
सरकार ने शुक्रवार को राज्य में इन्टरनेट सेवाएं बंद करने की रिपोर्टों से इन्कार
किया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह अफ़वाहों
वाली जानकारी पर भरोस न करें।
उन्होंने अफ़वाह और झूठी खबरें फैलाने वालों के ख़िलाफ़
सख़्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी है। इससे पहले, चण्डीगढ़ यूटी प्रशासन ने कोरोनावायरस से होने वाले भय का मुकाबला
करने के लिए कदम उठाए। अधिकारी भी आनलाइन फेक जानकारी पर नज़र रख रहे हैं। अधिकारियों
ने फेक मेसेज फैलाने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही की चेतावनी दी है। व्हाटसऐप और
अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रशारित किये जा रहे संदेशों ने कोरोना वायरस
की दहशात को ओर बढ़ा दिया है।
Post a Comment