लुधियाना − राज्य
में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार
बढ़ती जा रही है। वीरवार को लुधियाना
पुलिस के उस समय हाथापांव फूल गए जब उनको
पता चला कि उनके द्वारा गिरफ़्तार झपटमार कोरोना पॉजिटिव है। इसका खुलासा होने के
साथ ही लुधियाना पुलिस के 10 कमर्चारियों को क्वारंटाइन
में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल को पुलिस ने लूटपाट व स्नेचिंग करने
वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर इनके पास से काफी सामान बरामद किया था। ये दोनों
लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। इन्हें जेल ले जाया गया, इनमें से एक को
बुखार होने के कारण उसे जेल अधिकारियों ने लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद
इन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया था जहां एक आरोपी कोरोना पाँजिटिव पाया
गया है।
Post a Comment