- ज्योति और नीरू दूसरे नंबर पर रहीं -
प्रतियोगिता में विजय रहीं शिक्षार्थीनें चेयरमैन ढोसीवाल और अन्य के साथ। |
श्री मुक्तसर साहिब, 10 फरवरी- एल.बी.सी.टी. (लार्ड बुद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट) द्वारा गाँधी नगर स्थित गुरूद्वारा श्री सांझीवाल साहिब में चलाए जा रहे कटाई सिलाई सैंटर में शिक्षार्थीनों की कटाई सिलाई की प्रतियोगिता करवाई गई। करीब डेढ घंटे की इस प्रतियोगिता में कपड़ों की कटाई और सिलाई का टैस्ट लिया गया। स्थानीय थ्री स्टार टेलर्ज के संचालक और प्रसिद्ध समाज सेवक लाइन निरंजन सिंह रखरा ने शिक्षार्थीनों द्वारा तैयार किए कपड़ो का निरीक्षण किया। उनके द्वारा किए गए फैसले अनुसार प्रतियोगिता में प्रिया ने पहला, ज्योति लूथरा और नीरू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्रस्ट द्वारा कांग्रेसी आगू डॉ. सुरिंदर कंबोज की होनहार बेटी आरजू द्वारा शानदार मोमैंटो और नक्द राशि देकर सम्मानित किया गया। इस समय ट्रस्ट के चेयरमैन जगदीश राय ढोसीवाल, उम्र दराज समाज सेवक चौधरी दौलत राम सिंह, नौजवान आगू सरवण सिंह राठोर, सिलाई टीचर मैडम नवनीत कौर के इलावा काजल, पूनम, अनू, पूजा, मुसकान, परमजीत, सीमा, प्रियंका, रेखा, सपना और मनदीप आदि मौजूद थीं। निरीक्षक की भूमिका निभाने वाले स. रखरा ने कहा कि प्रतियोगिता की भावना हर व्यक्ति की कला और अंदर की प्रतिभा में निखार लाती है। अपने संष्क्षेप भाषण में चेयरमैन ढोसीवाल ने प्रतियोगिता में विजय रहने वाली शिक्षार्थीनों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता करवाए जाने की खुशी में सैंटर शिक्षार्थीनों को फल भी बांटे गए।