इंज. विशाल ढोसीवाल 'एकता भलाई मंच' के उप प्रधान नियुक्त
Tuesday, March 08, 2022
0
श्री मुक्तसर साहिब, 08 मार्च- पिछले कई वर्षों से अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग और अन्य दबे कुचले लोगों के लिए संघर्षशील गैर सरकारी समाज सेवी संस्था आल इंडिया एस.सी./बी.सी./एस.टी. एकता भलाई मंच के राष्ट्रीय प्रधान दलित रत्न जगदीश राय ढोसीवाल ने नौजवान आगु इंज. विशाल ढोसीवाल को मंच का राष्ट्रीय उप प्रधान नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर मंच के सूबा प्रधान गुरमेल सिंह बोड़ावाल, इंज. अशोक भारती, जिला फिरोजपुर के प्रधान राजिंदर गोठवाल, जिला लुधियाना के प्रधान दर्शन सिंह धालीवाल, सीनियर आगू राम अनंद के इलावा कई अन्य आगुओं ने इस नियुक्ति पर प्रधान का स्वागत करते हुए उप प्रधान विशाल ढोसीवाल को बधाई दी है। आगुओं ने उनको एकता भलाई मंच का सुनहरी भविष्य करार दिया है। आज मंच के मुख्य कार्यालय से अपनी नियुक्ति उप्रांत उप प्रधान ने कहा है कि वह अपने उपर मंच द्वारा व्यक्त किए गए विश्वार पर पूर उतरेंगे और लगाई गई हर जिम्मेदारी को पूरी तनदेही और इमानदारी से संपूर्ण करेंगे। प्रधान ढोसीवाल ने यह भी बताया है कि जल्द ही एकता भलाई मंच में कुछ नई नियुक्तियां की जाएंगी।