Type Here to Get Search Results !

सी.सी.एल. के लिए 15 दिन पहले अपलाई की शर्त नहीं है : ढोसीवाल

 - आर.टी.आई. से मिली जानकारी -

सी.सी.एल. के लिए 15 दिन पहले अपलाई की शर्त नहीं है : ढोसीवाल

श्री मुक्तसर साहिब, 08 नवंबर - पंजाब सरकार ने अपने स्त्री कर्मचारियों के लिए प्रसूता छुट्टी के साथ साथ सी.सी.एल. (चाइलड केयर लीव) की सुविधा भी दी हुई है। अपने बच्चों के 18 वर्ष की उम्र तक हर स्त्री कर्मचारी बच्चों की बिमारी यां परीक्षा के दिनों में इस छुट्टी की सुविधा ले सकती है। यह छुट्टी एक बार में पंद्रह दिनों के लिए ली जा सकती है। कई बार ऐसा देखने में आया है कि कुछ घटिया मानस्किता वाले मुखी सी.सी.एल. देने में अड़चन डालते हैं। जान बूझ कर खराब करते हैं। बाबा फरीद मैडिकल यूनिवर्सिटी के कुछ कालिजों के प्रमुखों द्वारा उक्त छुट्टी लेने संबंधी अड़चने लगाने का मामला ध्यान में आने उप्रांत एल.बी.सी.टी. (लार्ड बुद्धा चैरीटेबल ट्रस्ट) के चेयरमैन और आल इंडिया एस.सी./बी.सी./एस.टी. एकता भलाई मंच के राष्ट्रीय प्रधान दलित रत्न जगदीश राय ढोसीवाल ने इस संबंधी यूनिवर्सिटी से आर.टी.आई. द्वारा जानकारी मांगी। आज यहां बुद्ध विहार स्थित मंच के मुख्य कार्यालय से जानकारी देते हुए श्री ढोसीवाल ने बताया है कि यूनिवर्सिटी द्वारा उनको भेजे गए पत्र नं: 10बी.एफ.यू.एच.एस./(आर.टी.आई.-430/2021)22424 दिनांक 29/10/2021 अनुसार सी.सी.एल. लेने के लिए पंद्रह दिन पहले अपलाई करने की कोई शर्त नहीं है। उन्होंने आगे कहा है कि किसी स्त्री कर्मचारी को इस संबंधी कोई मुश्किल पेश आती है तो यूनिवर्सिटी के उच्च अधिकारियों, वाइस चांसलर या रजिस्ट्रार के ध्यान में लाया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad