ਆਪਣੇ ਪਸੰਦੀਦਾ ਵੈੱਬ ਪੋਰਟਲ ਬੀ ਟੀ ਟੀ ਨਿਊਜ਼ ਤੇ ਦੀਵਾਲੀ ਦੇ ਸ਼ੁਭ ਦਿਹਾੜੇ ਤੇ ਆਪਣੀ ਫੋਟੋ ਦੇ ਨਾਲ ਸੰਦੇਸ਼ ਅਤੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਸੰਬੰਧਿਤ ਇਸਤਿਹਾਰ ਦੇਣ ਲਈ ਸੰਪਰਕ ਕਰੋ 9872508564 ਤੁਹਾਡਾ ਸਹਿਯੋਗ ਸਾਡੇ ਲਈ ਹੌਂਸਲਾ ਅਫਜਾਈ ਹੋਵੇਗਾ

कांग्रेस सरकार में फैली अराजकता की भारी कीमत पंजाब चुका रहा है : तरुण चुघ

bttnews
0

 मंत्री पिछले दो महीने से अधिक समय से अपने कार्यालयों में नहीं आए जनहित कार्य रुके पड़े हैं



चंडीगढ़, 28 सितंबर:


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने बयान जारी कर कहा की पंजाब कांग्रेस सत्ता की लड़ाई से पूरी तरह से चरमरा गई है जिसके कारण राज्य सरकार दो महीने से अधिक समय से पंगु है।

कांग्रेस सरकार में फैली अराजकता की भारी कीमत पंजाब चुका रहा है : तरुण चुघ




चुग ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की कांग्रेस सरकार में फैली अराजकता की भारी कीमत पंजाब चुका रहा है। चुग ने पंजाब को संकट के कगार पर लाने के लिए एआईसीसी आलाकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा को आड़े हाथ लेते हुए कहा, " मंत्री पिछले दो महीने से अधिक समय से अपने कार्यालयों में नहीं आए हैं, राज्य शासन कुकुरमुतो की तरह व्यवहार कर रहा है।"


चुग ने कहा की सिद्धू का इस्तीफा एक राजनीतिक ड्रामा है, सिद्धू दबाव बना कर दलित मुख्यमंत्री का अपमान कर रहे है। सिद्धू नाप तोल कर दलबदल भी कर सकते है।

चुघ ने कहा कि कई दिनों तक कैप्टन अमरिंदर सिंह के उत्तराधिकारी पर फैसला नहीं हो सका और फिर बाद में कांग्रेस आलाकमान को कैबिनेट मंत्रियों और उनके विभागों पर फैसला करने में एक सप्ताह का लंबा समय लगा।


चुग ने कहा की पंजाब ने पहले कभी इस तरह का प्रशासनिक शून्य नहीं देखा था। उन्होंने पंजाब में राजनीतिक काले दिनों की शुरुआत करने के लिए कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूरी तरह से आड़े हाथों लिया।


चुग ने कहा, "आने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता कांग्रेस को उस पाप के लिए करारी हार देगी जो उसने राज्य में प्रशासन व सत्ता पार्टी द्वारा विभिन्न माफियाओं के गुलाम बनाकर किया है।"

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)