Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस की खानाजंगी के साईड इफेक्ट आने शुरू, धान की खरीद में देरी, मंडियों में रूलने के लिए किसान मजबूर: जसवीर सिंह गढ़ी



- खुराक घोटाला मंत्री आशू अपनी दाढ़ी संवारने में समाय बर्बाद करने की बजाए धान के प्रबंधों के लिए मंडियों में समय लगाते तो नहीं बनने थे ये हालात

- कांग्रेस फेवीकोल इस्तेमाल करके देख ले, शायद उसके साथ ही जुड़ जाए, बसपा द्वारा फेवीकोल फ्री उपलब्ध कराने की आफर 


कांग्रेस की खानाजंगी के साईड इफेक्ट आने शुरू, धान की खरीद में देरी, मंडियों में रूलने के लिए किसान मजबूर: जसवीर सिंह गढ़ी
जालंधर/चंडीगढ़, 2 अक्तूबरः

कांग्रेस की खानाजंगी के साईड इफेक्ट आने शुरू हो गए हैं और इसी का ही साईड इफेक्ट है कि पंजाब की मंडियों में धान की खरीद के प्रबंध मुकम्मल ना होने के कारण 10 दिनों के लिए खरीद में देरी कर दी गई जिस वजह से पंजाब का अन्नदाता मंडियों में रूलने के लिए मजबूर है और बच्चों जैसी पाली पोसी किसानों की धान की फसल भी खराब हो रही है। यह विचार बहुजन समाज पार्टी पंजाब के प्रधान सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रस्तुत किए। पंजाब के खाद्य आपूर्ती व खपतकार मामलों के मंत्री भारत भूषण आशू पर तंज कसते हुए स. गढ़ी वे कहा कि आशु साहिब जितना समय अपनी दाढ़ी को संवारने में हर रोज सुबह बर्बाद करते हैं यदि वो समय पंजाब की मंडियों में धान की खरीद के प्रबंधों की तैयारियों पर लगाया होता तो पंजाब की मंडियों में किसान व धान, रूलने के लिए मजबूर ना होते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा में कोई अंतर नहीं और दोनों ही पार्टियां किसान व किसानी को बर्बाद करने में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब का अन्नदाता एक तरफ दिल्ली के बार्डरों पर रूल रहा है वहीं दूसरी तरफ पंजाब में अब धान बेचने के लिए परेशान हो रहा है जबकि पंजाब के खाद्य आपूर्ती व खपतकार मामलों के खुराक घोटाला मंत्री आशु गूढ़ नींद में सोए हुए हैं। उधर, कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी खानाजंगी पर चुटकी लेते हुए बसपा पंजाब के प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को फेवीकोल का इस्तेमाल करके देख लेना चाहिए क्योंकि कहा जाता है कि फेवीकोल का जोड़ बहुत मजबूत होता है और कांग्रेस को जोड़ने के लिए कांग्रेस हाईकमान इस फेवीकोल का प्रयोग करके देख ले, शायद पंजाब कांग्रेस फेवीकोल के साथ ही जुड़ जाए। स. गढ़ी ने कांग्रेस पार्टी को बंपर आफर देते हुए कहा कि कांग्रेस हाईकमाल द्वारा यदि पंजाब कांग्रेस को जोड़ने के लिए फेवीकोल का इस्तेमाल किया जाता है तो बहुजन समाज पार्टी द्वारा कांग्रेस पार्टी की हाईकमान को फेवीकोल फ्री उपलब्ध करवाया जाएगा। इस दौरान स. गढ़ी ने आगामी 9 अक्तूबर को जालंधर की डीएवी युनिवर्सिटी के नजदीक होने वाली भूल सुधार रैली की तैयारियों का भी जायजा लिया गया और रैली की अपार सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी लगाई गईं। उन्होंने बताया कि रैली को लेकर वर्करों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और यह रैली पंजाब में कांग्रेस सरकार की जड़ों को पूरी तरह खोखला कर देगी और इस रैली के बाद अकाली-बसपा गठबंधर की सरकार के सत्ता में आने का रास्ता पूरी तरह क्लियर हो जाएगा और कांग्रेस के ताबूत में यह रैली आखिरी कील साबित होगी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad