राजस्थान में पंजाब के दो लोग एक लाख 17 हजार अवैध नशीली गोलियों समेत काबू

bttnews
By -
0

 पुलिस से बचने के लिए वरना कार पर लगा रखी थी नकली नम्बर प्लेट 


राजस्थान में पंजाब के दो लोग एक लाख 17 हजार अवैध नशीली गोलियों समेत काबू

श्री गंगानगर :  जिला पुलिस प्रमुख श्रीगंगानगर राजन दुष्यंत ने बताया कि भारत सरकार द्वारा देश के 272 जिलों में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बीकानेर रेंज द्वारा भी नशे के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ विशेष अभियान में जिला पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में थानाधिकारी पुलिस थाना राजियासर पवन कुमार उनि ने सुनील कुमार, विनोदकुमार, भंवरलाल, कालूराम व विजेन्द्र पर आधारित टीम द्वारा नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए करते हुए बोहड सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह उम्र 32 साल निवासी लक्खा सिंह वाला पुलिस थाना ममदोट जिला फिरोजपुर पंजाब व मनप्रीत सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह उम्र 18 वर्ष 06 माह बस्ती मग्घर सिंह वाली पुलिस थाना गुरुहरसहाय जिला फिरोजपुर पंजाब को एक कार हुंडइ वरना नम्बर PB22V0592  रंग सफेद जिस पर HR 26-BR-0341 की नम्बर प्लेट लगा रखी थी, में 117000/- अवैध नशीली गोलियों TRAMADOL RADOL 100 सहित गिरफ्तार किया गया। जिस पर मुकदमा नं. 198 / 2021 धारा 8/22 25 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर सुभाषचन्द्र थानाधिकारी पुलिस थाना सूरतगढ़ सदर को सुपुर्द किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default