Type Here to Get Search Results !

रंधावा के निर्देशों पर लखबीर सिंह की बहन द्वारा लगाए गए दोषों की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन

 चंडीगढ़, 20 अक्तूबरः


पंजाब के उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा के निर्देशों पर डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने बुधवार को निहंग सिंहों द्वारा सिंघू बॉर्डर पर कत्ल किये गए लखबीर सिंह की बहन द्वारा लगाए गए दोषों की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एस.आई.टी) का गठन किया है। 


एस.आई.टी का गठन ए.डी.जी.पी.-कम-डायरैक्टर, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन पंजाब वरिन्दर कुमार की अध्यक्षता में किया गया है। फ़िरोज़पुर रेंज के डी.आई.जी. इन्दरबीर सिंह और तरनतारन के एस.एस.पी. हरविन्दर सिंह विर्क भी एस.आई.टी के मैंबर हैं।

जानकारी के अनुसार ज़िला तरन तारन के कसेल निवासी राज कौर (इस समय चीमा कलां की निवासी) ने दोष लगाया था कि उसके भाई लखबीर सिंह को कुछ अनजान व्यक्तियों द्वारा बहका कर सिंघू (नयी दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) ले जाया गया, जहाँ कुछ निहंग सिंहों ने 15 अक्तूबर, 2021 को बेअदबी के दोषों के अंतर्गत उसका कत्ल कर दिया।

एडीजीपी-कम-डायरैक्टर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन वरिन्दर कुमार ज़रूरत पड़ने पर जाँच के लिए राज्य में तैनात अन्य किसी भी पुलिस अधिकारी की सेवाएं ले सकते हैं। इस सम्बन्ध में वह पंजाब पुलिस के किसी भी अन्य विंग /यूनिट की सहायता और सहयोग लेने के लिए समर्थ हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad