मुक्तसर विकास मिशन के मैंबरों द्वारा सोम नाथ से दुख व्यक्त

bttnews
0

 - माता जी का हो गया था निधन-

मुक्तसर विकास मिशन के मैंबरों द्वारा सोम नाथ से दुख व्यक्त

श्री मुक्तसर साहिब, 24 दिसंबर-
 समाज के भले और विकास को समर्पित प्रमुख गैर सरकारी समाज सेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन के सीनियर मैंबर सोम नाथ जलहोतरा के पूजनीय माता कुश्ल्लिया राणी (85) कुछ दिन बिमार रहने उप्रांत चार दिन पहले अकाल चलाणा कर गए थे। उनकी मृत्यु पर शहर की विभिन्न समाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मिशन मैंबरों ने आज अपने प्रधान जगदीश राय ढोसीवाल की अगुवाई में श्री जलहोतरा के गृह जाकर परिवार से दुख सांझा किया। इस समय मिशन के सीनियर उप प्रधान निरंजन सिंह रखरा, इंज. अशोक कुमार भारती समेत अरविंदर सिंह बब्बू चाहल, डा. सुरिंदर गिरधर, मास्टर रजिंदर सिंह, चौ. बलबीर सिंह, रजिंदर खुराणा और ओ.पी. खिच्ची आदि शामिल थे। प्रधान ढोसीवाल ने मिशन द्वारा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि माता-पिता के जीवन अनुभव सभी परिवारों के लिए मार्ग दर्शक होते हैं। उनका आशीर्वाद परमात्मा की सौगात माना जाता है। चाहे माता-पिता की कमी कभी भी पूरी नहीं की जा सकती, परंतु प्रकृति का अटल नियम है कि जो जीव संसार में आया है उसने एक न एक दिन चले जाना है। सभी को यह अटल सचाई माननी पड़ती है। मिशन द्वारा विछड़ी आत्मा को परमात्मा के चरनों में निवास देने और परिवार को दुख सहने का बल बख्शने की कृपा करने का निवेदन भी किया गया।      

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)