सेवा मुक्त कर्मचारियों द्वारा पैंशनर दिवस समारोह आयोजित

bttnews
0

 - ए.डी.सी. ने मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत की -

सेवा मुक्त कर्मचारियों द्वारा पैंशनर दिवस समारोह आयोजित
सुपर सीनियर पैंशनर्ज मैडम राजदीप, रिजनल मैनेजर श्री लढा और अन्य के साथ।

श्री मुक्तसर साहिब, 18 दिसंबर-
 पंजाब गौरमैंट पैंशनर्ज एसोसिएशन द्वारा स्थानीय ताज पैलेस में पैंशनर दिवस मनाया गया। पंजाब गौरमैंट पैंशनर्ज एसोसिएशन के जिला प्रधान हरदेव सिंह की प्रधानगी में हुए शानदार समागम में ए.डी.सी. राजदीप कौर पी.सी.एस. ने बतौर मुख्य मेहमान और स्टेट बैंक आफ इंडिया के रिजनल मैनेजर बी.के. लढा ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की। स्टेट बैंक आफ इंडिया मेन ब्रांच के रोहित बांसल और ए.डी.बी. ब्रांच के मैनेजर विशाल अहूजा समेत पंजाब नैशनल बैंक के मैडम शैलजा उचेचे तौर पर शामिल हुई। समारोह के शुरू में एसोसिएशन के स्र्व. प्रधान नत्था सिंह समेत बिछोड़ा दे गए एसोसिएशन के सभी मैंबरों और किसान आंदोलन के शहीदों को श्रत्र्द्धांजली भेंट की और दो मिंट का मोन धारन किया। समागम दौरान चौ. दौलत राम सिंह, प्रिं. करतार सिंह बेरी, बलदेव सिंह बेदी (उप जिला शिक्षा अधिकारी), चौ. अमी चंद, मनमोहन कालड़ा, ओम प्रकाश शर्मा, मेजर सिंह चौंतरा, बख्शीश सिंह लाहौरिया, चौ. बलबीर सिंह, रोशन लाल सिडाना, बोहड़ सिंह थांदेवाला, जगदीश राय ढोसीवाल और भंवर लाल शर्मा आदि ने संबोधन किया। समागम दौरान पूर्व डी.टी.ओ. गुरचरन सिंह संधू ने एसोसिएशन की मैंबरशिप हासिल की। प्रधान व महा सचिव द्वारा उनका हार पहना कर स्वागत किया गया। अपने मुख्य संबोधन में प्रधान हरदेव सिंह ने मुख्य मेहमान समेत सभी का स्वागत किया। उन्होंने पैंशनर दिवस की महानता और एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। प्रधान ने पैंशनर दिवस की प्रशंसा योग्य सफलता के लिए प्रबंधकी कमेटी को बधाई दी। उक्त जानकारी देते हुए प्रैस सचिव जगदीश राय ढोसीवाल ने बताया है कि समारोह दौरान विशेष मेहमान श्री लढा ने कहा कि उनकी बैंक सेवा मुक्त कर्मचारियों से सभी कार्य पहल के अधार पर करता है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही बैंकों में पैंशनर लांज़ बनाए जाएंके ताकि पैंशनर वहां बैठ कर अपने कार्य करवा सकें। समागम दौरान एस.बी.आई. के कर्मचारी रोहित बांसल को पैंशनरों प्रति हमदर्दी वाला रवैया रखने और शानदार सेवाओं के लिए एसोसिएशन द्वारा विशेष मोमैंटों देकर सम्मानित किया गया। समारोह दौरान मुख्य मेहमान ए.डी.सी. मैडम राजदीप कौर बराड़ पी.सी.एस. ने पैंशनर दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सेवा मुक्त कर्मचारियों और बुजुर्गों के अनुभव हम सभी के लिए मार्ग दर्शक का कार्य करते हैं। बुजुर्ग हमारे समाज के अनमोल हीरे होते हैं। समागम के अंत में असी वर्ष की उम्र पुरी कर चुके 25 सुपर सीनियर पैंशनरों को स्टेट बैंक आफ इंडिया द्वारा शानदार लोइयां भेंट की गईं। इस के साथ ही एसोसिएशन द्वारा मैडम ए.डी.सी. द्वारा शानदार मोमैंटो भी भेंट किए गए। समागम के अंत में सभी के लिए प्रीती भोज का प्रबंध किया गया था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)