मुक्तसर विकास मिशन संस्था को सम्मानित किया गया

bttnews
0

 - किसान संघर्ष की हिमायत की थी -

मुक्तसर विकास मिशन संस्था को सम्मानित किया गया
ट्रस्ट के पदाधिकारी मिशन प्रधान ढोसीवाल को मोमैंटो देकर मिशन मैंबरों का सम्मान करते हुए।

श्री मुक्तसर साहिब, 27 दिसंबर-
 समाज के भले और विकास को समर्पित प्रमुख गैर सरकारी समाज सेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन ने दिल्ली बार्डों पर चलाए गए किसान आंदोलन की शुरू से ही हिमायत की थी। स्थानीय और नजदीकी इलाकों में किसानों द्वारा लगाए गए रोष धरनों में शामिल हो कर कृषि कानूनों के विरोध और किसानों के हक में आवाज़ बुलंद की थी। अपने वित्त मुताबिक आर्थिक सहयोग भी दिया था। किसान आंदोलन की विजय और सफलता के लिए गुरूद्वारा साहिब में जाकर अकाल पुरूख सच्चे पातिशाह वाहिगुरू के चरनों में अरदास भी की थी। किसानों के हक में हाअ का नारा मारने की हिमायत के लिए किसान आगुओं द्वारा मिशन की प्रशंसा की गई थी। इसी तरह प्रसिद्ध व्यपारी डॉ. ओबराए की अगुवाई में चलाई जा रही दुनिया की सबसे बड़ी समाज सेवी संस्था सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने किसानी आंदोलन का समर्थन करने के लिए मुक्तसर विकास मिशन से सभी मैंबरों का धन्यवाद और सम्मान किया। इस संबंधी स्थानीय सिटी होटल में विशेश मीटिंग आयोजित की गई। इस समय ट्रस्ट के जिला प्रधान अरविंदर बब्बू चाहल, जतिंदर सिंह कैंथ, डॉ. कुंदन बांसल, रणधीर सिंह सग्गू, प्रिं. बलजीत सिंह मान व अशोक कुमार आदि मौजूद थे। इस समय ट्रस्ट द्वारा मिशन प्रधान जगदीश राय ढोसीवाल को शानदार मोमैंटो देकर पूरे मिशन मैंबरों को सम्मानित किया गया। इस समय ट्रस्ट प्रधान श्री चहल ने विकास मिशन द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों की पुरजोर प्रशंसा की। मीटिंग दौरान मिशन के चीफ पैटर्न गुरचरन सिंह संधू, चेयरमैन हनी फत्तनवाला, सलाहकार इंज. अशोक कुमार भारती, सीनियर उप प्रधान निरंजन सिंह रखरा और डॉ. सुरिंदर गिरधर समेत कई अन्य पदाधिकारी और मैंबर मौजूद थे। इस समय प्रधान ढोसीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी संस्था किसी भी ज्यादती के विरूद्ध आवाज़ उठाती रही है और भविष्य में भी यही नीति जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)