गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही सहूलतों का लें लाभ - डा. जतिंदर पाल सिंह
श्री मुक्तसर साहिब
सिविल सर्जन डा. रंजू सिंगला जी के दिशा निर्देशों और सी.एच.सी चक्क शेरे वाला के सीनियर मेडिकल अफसर डा. सुनील कुमार बांसल जी की अगुवाई में ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न हेल्थ केंद्रों में आज बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए बी.ई.ई मनबीर सिंह ने बताया कि जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सप्ताह टीकाकरण कैंप आयोजित किए जाते हैं जिसमें छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के साथ-साथ उन्हें पौष्टिक खुराक, स्वास्थ्य योजनाओं और मौसमी बिमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया आदि के बारे में भी जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा कोरोना वेक्सिनेशन के साथ ही अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं की रजिस्ट्रेशन, उनकी पूर्णत: जांच, प्रसव की तैयारी के बारे में जानकारी देनी, प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को स्वास्थ्य सेवाएं देना, बच्चों को बिमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण करना आदि कार्य फील्ड स्टाफ द्वारा बखूबी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अधिकारियों द्वारा समय-समय पर इन कैंपों का निरीक्षण किया जाता है। मैडीकल अफसर डा. जतिंदर पाल सिंह ने नंदगढ़ सेंटर पर आयोजित कैंप का निरीक्षण करते हुए वहां उपस्थित महिलाओं को पौष्टिक खुराक और समय-समय पर की जाने वाली स्वास्थ्य जांच के महत्त्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की जांच करके ही गर्भावस्था दौरान आने वाली कठिनाइओं का पता लगाया जा सकता है। हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पहचान करके ही उन्हें उचित इलाज उपलब्ध करवाया जाता है जो कि गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकारी हस्पतालों में डिलीवरी के लिए मुक्कमल इंतजाम उपलब्ध हैं। गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही सभी सहूलतों का लाभ लें और डिलीवरी सरकारी संस्थाओं में करवाने को तरजीह दें। इसके साथ ही फील्ड स्टाफ की ओर से लोगों को मौसमी बिमारियों जैसे डेंगू आदि से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर एस.आई परमजीत सिंह, सी.एच.ओ सुखदीप कौर, ए.एन.एम वरिंदरपाल कौर, आशा सुपरवाइज़र गुरमीत कौर, आशा वर्कर और महिलाएं उपस्थित थीं।

Post a Comment