मिशन मैंबर श्री गुरू ग्रंथ साहिब की पवित्र हजूरी में शुक्राने की अरदास करवाते हुए।
श्री मुक्तसर साहिब, 30 नवंबर-
समाज के भले और विकास को समर्पित प्रमुख गैर सरकारी समाज सेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन शुरू से ही कृषि विरोधी काले कानूनों के विरोध में और किसान संघर्ष का हिमायती रहा है। मिशन मैंबरों ने स्थानीय स्तर पर होने वाली किसान रैलियों में अपने प्रधान प्रसिद्ध समाज सेवक जगदीश राय ढोसीवाल की अगुवाई में भाग लिया और आर्थिक सहयोग भी किया। किसान संघर्ष के हक में मीटिंगें करके भी उक्त कानून वापिस करने की अपील की गई। आखिर किसान, आंदोलन की जीत हुई, सरकार को कानून रद्द करने पड़े। मुक्तसर विकास मिशन ने इस जीत के लिए अकाल पुरूख वाहिगुरू का शुक्राना अदा किया है। जीत की खुशी में मिशन मैंबरों ने आज स्थानीय गुरूद्वारा श्री टूटी गंढी साहिब माथा टेका। श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी महाराज की पवित्र हजूरी में शुक्राने की अरदास करवाई। इससे पहले मिशन मैंबरों ने कहा कि अकाल पुरूख की कृपा और किसानों के संघर्ष से ही यह जीत प्राप्त हुई है। मिशन प्रधान ढोसीवाल ने पूरे किसान वर्ग, मजदूरों और अन्य समर्थकों को इस जीत पर बधाई दी है। उन्होंने पूरे मिशन द्वारा केन्द्र सरकार से सभी फसलों संबंधी एम.एस.पी. कानून बनाने, किसानों की बाकी रहती मांगों, आंदोलन दौरान दर्ज किए पर्चे रद्द करने और संघर्ष दौरान अपनी जानें कुर्बान करने वाले शहीदों को उचित मुआवजा देने की मांग भी की। शुक्राने की अरदास में सलाहकार इंज. अशोक कुमार भारती, सीनियर उप प्रधान निरंजन सिंह रखरा, प्रचार सचिव रजिंदर खुराणा, चौ. बलबीर सिंह, ओ.पी. खिच्ची (दोनों उप प्रधान), सीनियर मैंबर मनजीत पाल राजू, सुखमंदर बेदी, अशोक धींगड़ा व हरप्रीत हैरी मौजूद थे। इस समय ग्रंथी सिंघों द्वारा प्रधान ढोसीवाल को सिरोपाओ भी दिया गया।